सूर्यकुमार यादव की युवाओं को सलाह, बोले- प्रदर्शन करो, चयनकर्ता खुद ढूंढ लेंगे

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने युवा खिलाड़ियों को करियर को लेकर धैर्य रखने और लगातार अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, खिलाड़ियों को अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय अपनी तैयारी और खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए आईएएनएस से बातचीत में सूर्यकुमार ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलते हुए लंबे समय तक मौके का इंतजार किया। ट्रेन से सफर करने और लगातार मेहनत करने के उस दौर ने उन्हें धैर्य रखना सिखाया।

मोदीनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा दबोचा गया

उन्होंने कहा कि, भारत में युवा खिलाड़ियों पर कम उम्र में सफलता हासिल करने का दबाव रहता है, लेकिन उम्र किसी खिलाड़ी के भविष्य का फैसला नहीं करती। असली मायने तैयारी, मेहनत और प्रदर्शन के हैं। सूर्यकुमार ने युवाओं से कहा कि, वे अपनी स्किल्स पर लगातार काम करें और तब भी पूरी ईमानदारी से मेहनत करते रहें, जब उन्हें देखने वाला कोई न हो। उनका मानना है कि, अच्छा प्रदर्शन आखिरकार चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचता है। सूर्यकुमार को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद 31 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में खिलाड़ी और 2026 में कप्तान के तौर पर भारत की खिताबी जीत में भूमिका निभाई।

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों को इमरजेंसी अलर्ट