मीरा एंड्रीवा ने बड़ी बहन एरिका को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा

Follow Us

न्यूयॉर्क। युवा टेनिस स्टार मीरा एंड्रीवा ने अपनी बड़ी बहन एरिका को अपनी जिंदगी और करियर की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। यूएस ओपन मीडिया डे के दौरान 19 वर्षीय मीरा ने कहा कि एरिका के साथ बचपन बिताने का उनके खेल और व्यक्तिगत जीवन पर गहरा असर पड़ा। डब्ल्यूटीए के मुताबिक, मीरा ने बताया कि छोटी बहन होने के कारण उन्हें कई मायनों में फायदा मिला। एरिका ने उन्हें पढ़ाई में मदद करने के साथ-साथ टेनिस को लेकर कई महत्वपूर्ण सलाह भी दीं। मीरा ने कहा कि, वह बचपन से अपनी बहन की नकल करती थीं और आज भी उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं।

सूर्यकुमार यादव की युवाओं को सलाह, बोले- प्रदर्शन करो, चयनकर्ता खुद ढूंढ लेंगे

दोनों बहनों ने पेशेवर टेनिस में कदम रखा, लेकिन प्रतिस्पर्धा को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया। मीरा के अनुसार, उनके माता-पिता हमेशा दोनों को एक-दूसरे का समर्थन करने की सीख देते थे। उन्होंने बताया कि, साथ में अभ्यास करने पर कभी-कभी भावनाएं हावी हो जाती थीं, इसलिए दोनों ने अलग-अलग तैयारी करना बेहतर समझा। मीरा ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जबकि एरिका भी सफल पेशेवर करियर बना चुकी हैं। एरिका की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 65 रही है और वह पांच आईटीएफ एकल खिताब जीत चुकी हैं। अब मीरा का पूरा ध्यान यूएस ओपन अभियान पर है।

मोदीनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा दबोचा गया