सारंगढ़-बिलाईगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना रहा।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक युवा, खिलाड़ी और रासेयो स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् की धुन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों और खेल प्रतिभाओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसका सीधा प्रसारण युवाओं को दिखाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया को देश की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का प्रभावी मंच बताया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुडऩे और अपने सपनों को साकार करने के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
खिलाडिय़ों और युवाओं के बीच हुआ संवाद
कार्यक्रम के दौरान युवाओं, खेल प्रतिभाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच खेलों के विकास को लेकर संवाद हुआ। राष्ट्रीय खिलाडिय़ों पुष्पराज सिंह बरिहा, जुगेन्द्र प्रसाद साहू सहित अन्य प्रतिभागियों ने खेल क्षेत्र में मौजूद अवसरों, चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
सीधा एवं तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली कु. सौम्या भोय से तिरुपति बालाजी के माध्यम से ऑनलाइन संवाद भी किया गया। इस दौरान खेल प्रशिक्षण, संसाधन, प्रतियोगिताओं और खिलाडिय़ों के सामने आने वाली बाधाओं पर चर्चा हुई।
मेजर ध्यानचंद को किया याद
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने के लिए युवाओं को बचपन से ही खेलों और फिटनेस से जोडऩा जरूरी है। बेहतर खेल अधोसंरचना और सुविधाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Read more:-मोदी ने अपने आवास पर स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षा बंधन
कार्यक्रम में रासेयो जिला संगठक एवं प्राचार्य लोकेश्वर पटेल, अतिथि प्राध्यापक प्रसन्न कुमार शर्मा तथा ‘मेरा युवा भारत और जीओवी पोर्टल में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पूर्व छात्रा पूजा प्रधान ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, सरपंच बसंत चौधरी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहनलाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, माय भारत वालियंटर्स और रासेयो स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत निर्माण का संकल्प भी लिया।
आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य उग्रसेन चौधरी के मार्गदर्शन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं खेलो इंडिया संवाद संयोजक हेमलता मालाकार तथा तकनीकी व्याख्याता डोलामणी मालाकार सहित विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
