रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट में मूर्तियां टूटने से हंगामा: साईं, हनुमान और शिव जी की प्रतिमा खंडित, बजरंग दल-VHP के कार्यकर्ता मौके पर

Follow Us

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थोक मार्केट में मूर्तियां तोड़े जाने से हंगामा मच गया। जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा साईं बाबा, हनुमान जी और शिव जी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।

 

सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए हैं। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।