सावन की सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप! भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

Follow Us

मधेपुरा। सावन की चौथी सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी मच गई। बाबा सिंहेश्वरनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के दबाव के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे मंदिर में सरकारी पूजा संपन्न हुई। इसके बाद लगभग 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। सुबह होते-होते भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती गई। तड़के करीब 4 बजे मुख्यद्वार खोलते ही पहले दर्शन की होड़ में भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और कुछ ही देर में अफरातफरी फैल गई।

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को डिप्टी सीएम साव ने कीट वितरण कर दी बधाई

बताया जा रहा है कि, धक्का-मुक्की के दौरान एक श्रद्धालु ग्रिल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है और हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों को इलाज के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को मजबूत किया गया है।

महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री चौधरी ने किया सादर नमन