नई दिल्ली। देश की राजधानी के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय की असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है। महज चार महीने पहले 11 अप्रैल को उनका निकाह अजम अली खान से हुआ था और वे तीन महीने की गर्भवती थीं। 21 अगस्त की सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला।
सावन की सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप! भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर
एक तरफ पति अजम का दावा है कि, आपसी विवाद के बाद नाजिया ने गुस्से में खुद को कमरे में बंद कर लिया और खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता तवाब खान ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का संगीन आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही पति, सास सामिन निशा और ससुर बाबर अली लगातार नाजिया के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी
शादी के महज चार महीने के भीतर हुई इस मौत के चलते मामले की जांच मजिस्ट्रेट (SDM) द्वारा की जा रही है। परिजनों ने बिजवासन के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के लिए पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को डिप्टी सीएम साव ने कीट वितरण कर दी बधाई
