पेरिस। उत्तरी फ्रांस के तट के पास इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे 82 प्रवासियों को समुद्री बचाव दल ने सुरक्षित बचा लिया। यह अभियान उस समय चलाया गया, जब प्रवासियों की नाव समुद्र में मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रही थी। इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर के समुद्री प्रीफेक्चर के अनुसार, बचाव दल को प्रवासियों के समुद्र में फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद राहत एवं बचाव टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियान शुरू किया और नाव पर सवार सभी 82 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भारत-बंगलादेश दोस्ती को नई ऊंचाई देने की पहल, आपसी सहयोग को बताया विकास की कुंजी
बचाए गए प्रवासियों को फ्रांस के तट पर लाया गया, जहां संबंधित अधिकारियों ने उनकी आवश्यक जांच और आगे की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने समुद्री मार्ग से ब्रिटेन पहुंचने की कोशिशों के दौरान बढ़ते जोखिम को लेकर भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया। इंग्लिश चैनल दुनिया के व्यस्त समुद्री मार्गों में शामिल है, जहां खराब मौसम, तेज हवाओं और समुद्री धाराओं के कारण छोटी नावों से यात्रा करना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रवासी इस मार्ग से ब्रिटेन पहुंचने का प्रयास करते हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी को मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
