चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने के बाद राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा। प्रशासन के अनुसार टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 लोगों की तलाश अभी जारी है। यह हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल में हुआ।
Read more: मराठी नहीं तो टैक्सी लाइसेंस पर कार्रवाईhttps://amritsandesh.com/action-over-taxi-license-if-marathi-is-not-known/
करीब 3 किलोमीटर लंबी टनल के लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण अचानक मलबा और पानी भर गया। इससे अंदर काम कर रहे मजदूरों के लिए हालात मुश्किल हो गए। रेस्क्यू किए गए लोगों में कई घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 घायल उपचाराधीन हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Read more: ‘ए भोले बाबा’ की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल, गोल्डी यादव और दामिनी सिंह की जोड़ी ने जीता दिलhttps://amritsandesh.com/the-atmosphere-became-filled-with-devotion-as-ae-bhole-baba-echoed-the-duo-of-goldy-yadav-and-damini-singh-won-hearts/
बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और विशेषज्ञ टीमों के जवान जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर पानी का स्तर काफी अधिक था, जिससे रेस्क्यू टीम को बेहद सावधानी से आगे बढ़ना पड़ा। जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का पूरा फोकस अब सुरंग में फंसे बाकी 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।
Read more: सौम्या-जीत की केमिस्ट्री ने मचाई धूम, फैंस बोले-ये जोड़ी है सुपरहिटhttps://amritsandesh.com/soumya-and-jeets-chemistry-creates-a-buzz-fans-call-the-pairing-a-superhit/
