०एमआईसी सदस्य भोला राम साहू ने जोन 7 के वार्ड क्रमांक 25 में पात्र हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वयं का पक्का मकान बनाने की दिशा में रायपुर नगर निगम द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद भोला राम साहू ने जोन क्रमांक 7 के वार्ड 25 के 22 पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
भवन बनाए की स्वीकृति पत्र मिलने से हितग्राहियों एवं उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा। स्वीकृति पत्र प्राप्त होने के बाद पात्र परिवार अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने मकान निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे।
Read more :-‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
एमआईसी सदस्य भोला राम साहू ने सभी 22 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को उनके स्वयं के पक्के आवास का सपना पूरा करने में सहयोग देना है।
हितग्राहियों ने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे एवं एमआईसी सदस्य भोला राम साहू के प्रति आभार जताया।
