मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समाजजनों के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि

Follow Us

दुर्ग। इस दौरान फतेह सिंह भाटिया, अजय गुप्ता, विवेक मिश्रा, त्रिशरण डोंगरे, सुरेन्द्र राजपूत, अजयराज शर्मा, श्रद्धा सोनी एवं वार्ड पार्षद अश्वनी निषाद सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, महिला सशक्तिकरण एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, गरीबों एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ उनकी आवाज हमेशा मजबूती से उठती रही। उनका जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनकी पुण्यतिथि पर सभी ने उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मिनीमाता जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि

Read More:ईवी खरीदारों को राहत: पीएम ई-ड्राइव योजना 2028 तक बढ़ी, रु.5,000 तक सब्सिडीhttps://amritsandesh.com/relief-for-ev-buyers-pm-e-drive-scheme-extended-until-2028-subsidy-of-up-to-rs-5000/