मुंबई। सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट फैशन लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में सारा शाइनी Burgundy Corset Top के साथ ब्लैक ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उनका यह स्टाइलिश आउटफिट बोल्ड और एलिगेंट लुक का शानदार कॉम्बिनेशन दिखा रहा है। Burgundy और Black का कॉम्बिनेशन उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
Read more:- ईवी खरीदारों को राहत: पीएम ई-ड्राइव योजना 2028 तक बढ़ी, रु.5,000 तक सब्सिडी
सारा ने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी, न्यूड टोन की हील्स और खुले वेवी बालों के साथ कंप्लीट किया। सटल मेकअप ने उनके लुक को नेचुरल और ग्लैमरस टच दिया। सारा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और उनकी तस्वीरों पर लोगों की नजरें टिक गईं। फैशन लवर्स के बीच उनका यह लुक स्टाइल इंस्पिरेशन बनता नजर आ रहा है।
