HCLTech ने हैकिंग के दावे को बताया बेबुनियाद, कहा- सिस्टम और ग्राहक डेटा पूरी तरह सुरक्षित

Follow Us

नई दिल्ली। आईटी कंपनी HCLTech ने कर्मचारियों के डेटा लीक होने के हैकर ग्रुप के दावे पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच में उसके सिस्टम में किसी तरह की सेंधमारी या साइबर सुरक्षा उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है। साथ ही ग्राहकों की परियोजनाओं और डेटा पर भी किसी तरह का असर नहीं पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हैकर समूह द्वारा कर्मचारियों से जुड़े डेटा के संभावित लीक का दावा किया गया था। इसके बाद HCLTech ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक समीक्षा में सामने आया है कि, कथित डेटा सीमित मात्रा में और कई साल पुराना हो सकता है।

Read More: मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समाजजनों के साथ अर्पित की श्रद्धांजलिhttps://amritsandesh.com/on-the-death-anniversary-of-minimata-ji-senior-congress-leaders-vora-and-r-n-verma-along-with-members-of-the-community-paid-their-tributes/

HCLTech ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट किया कि, अब तक किसी सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश की पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी के ग्राहक प्रोजेक्ट और उनके डिजिटल वातावरण भी सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा कि, मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने पर नियामकीय नियमों के तहत इसकी जानकारी दी जाएगी। HCLTech ने साइबर सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए डेटा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। इसी तरह के दावों पर हाल में TCS ने भी सफाई दी थी। फिलहाल HCLTech के शेयर में भी हल्की तेजी देखने को मिली।

Read More:ईवी खरीदारों को राहत: पीएम ई-ड्राइव योजना 2028 तक बढ़ी, रु.5,000 तक सब्सिडीhttps://amritsandesh.com/relief-for-ev-buyers-pm-e-drive-scheme-extended-until-2028-subsidy-of-up-to-rs-5000/