नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले क्विक कॉमर्स कंपनियों ने बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाली इन कंपनियों को बढ़ती डिमांड पूरी करने के लिए इस साल पिछले साल की तुलना में करीब 35 से 40 फीसदी अधिक अस्थायी कर्मचारियों की जरूरत पड़ सकती है।
Read More: कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार पर दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी फिसले,आईटी शेयरों ने संभाला मोर्चाhttps://amritsandesh.com/surge-in-crude-oil-prices-puts-pressure-on-stock-markets-sensex-and-nifty-slip-it-stocks-provide-support/
रिक्रूटमेंट सेक्टर के अनुमान के मुताबिक, फेस्टिव सीजन के दौरान क्विक कॉमर्स में 1 लाख से 3 लाख तक अस्थायी नौकरियां पैदा हो सकती हैं। खास बात यह है कि कंपनियां केवल डिलीवरी कर्मचारियों तक सीमित नहीं हैं। वे तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं को वेयरहाउस ऑपरेशन, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, बारकोड स्कैनिंग, ऑटोमेशन और AI सिस्टम से जुड़े कामों के लिए भी मौका दे रही हैं।
Read More: लाल किले पर इस बार दिखेगा नया अंदाज: ‘वंदे मातरम्’ से गूंजेगा स्वतंत्रता दिवस, युवाओं पर फोकसhttps://amritsandesh.com/a-new-look-at-the-red-fort-this-time-independence-day-to-resonate-with-vande-mataram-focus-on-the-youth/
इस बढ़ती मांग का असर कर्मचारियों की कमाई पर भी पड़ सकता है। अलग-अलग शहरों और काम की प्रकृति के आधार पर वेतन में 12 से 22 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। क्विक कॉमर्स का नेटवर्क अब बड़े शहरों से निकलकर टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंच रहा है। मौजूदा समय में टियर-1 शहरों में करीब 5,500 से 6,000 डार्क स्टोर संचालित होने की बात कही जा रही है। आने वाले 12 से 18 महीनों में 1,000 से 1,500 नए डार्क स्टोर खुलने की संभावना है।
Read More: एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट: हवा में 300 फीट नीचे आया विमान, जांच के लिए भारत पहुंचेगी फ्रांसीसी टीमhttps://amritsandesh.com/major-technical-glitch-on-air-india-flight-aircraft-dropped-300-feet-mid-air-french-team-to-arrive-in-india-for-investigation/
