नई दिल्ली। देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस बार लाल किले पर होने वाला समारोह कई मायनों में खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे। समारोह में पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कराया जाएगा। इस साल राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
Read More: एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट: हवा में 300 फीट नीचे आया विमान, जांच के लिए भारत पहुंचेगी फ्रांसीसी टीमhttps://amritsandesh.com/major-technical-glitch-on-air-india-flight-aircraft-dropped-300-feet-mid-air-french-team-to-arrive-in-india-for-investigation/
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा शक्ति और विकसित भारत 2047 की थीम को प्रमुखता दी गई है। करीब 2,500 NCC कैडेट और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ज्ञान पथ पर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे। वहीं, वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर विशेष बैनर के साथ उड़ान भरते हुए पुष्पवर्षा करेगा।
Read More: Bengaluru crime: बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में पिता ने ली दो बेटियों की जानhttps://amritsandesh.com/bengaluru-crime-father-kills-two-daughters-at-a-5-star-hotel-in-bengaluru/
समारोह में देशभर से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को बुलाया गया है। इनमें युवा नवप्रवर्तक, स्टार्टअप संस्थापक, कौशल विकास से जुड़े युवा, महिला उद्यमी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समारोह स्थल पर भारत की अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मेहमानों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा, सहायता केंद्र, व्हीलचेयर और क्लॉक रूम जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। संभावित बारिश को देखते हुए जल निकासी की भी विशेष तैयारी की गई है।
Read More: झारखंड में जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शनhttps://amritsandesh.com/bjp-protest-in-jharkhand-in-support-of-jpsc-and-jssc-aspirants/
