नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए तेज टर्बुलेंस ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। अब इस घटना की जांच में तकनीकी गड़बड़ियों का पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान को कई सिस्टम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरबस A320 की इस उड़ान में करीब 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। टर्बुलेंस के दौरान विमान कुछ समय के लिए करीब 300 फीट नीचे चला गया। तेज झटकों की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुल 17 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।
Read More: Bengaluru crime: बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में पिता ने ली दो बेटियों की जानhttps://amritsandesh.com/bengaluru-crime-father-kills-two-daughters-at-a-5-star-hotel-in-bengaluru/
जांच से जुड़े शुरुआती विवरणों के मुताबिक, विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में बार-बार खराबी आई और ऑटोपायलट भी डिस्कनेक्ट हुआ। कुछ इंडिकेटर स्विच के काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। ऐसी स्थिति में को-पायलट ने मैनुअल कंट्रोल संभालकर विमान को सुरक्षित उतारने में अहम भूमिका निभाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए AAIB के साथ फ्रांस की BEA और एयरबस की टीमें भी तकनीकी पहलुओं की जांच करेंगी। वहीं, दोनों पायलटों के पोस्ट-फ्लाइट ड्रग स्क्रीनिंग को लेकर भी सवाल उठे हैं। एक पायलट के टेस्ट में कथित तौर पर पॉजिटिव रिपोर्ट की बात सामने आई है, हालांकि एयर इंडिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटाया गया है।
Read More: झारखंड में जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शनhttps://amritsandesh.com/bjp-protest-in-jharkhand-in-support-of-jpsc-and-jssc-aspirants/
