*24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*
कांकेर। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये है, जब्त की है।
Read more:- प्रैक्टिकल में फेल करने का आरोप,13 छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कलेक्ट्रेट में की शिकायत
पुलिस के अनुसार,
8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव निवासी छापरपारा बासनवाही ने चौकी दूधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू और एसडीओपी मोहसिन खान के मार्गदर्शन में दूधावा पुलिस ने संदिग्धों और संभावित ठिकानों पर निगरानी शुरू की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया।
Read more:- उत्तर बस्तर कांकेर : मलेरिया नियंत्रण हेतु सघन जांच अभियान चलाएं: कलेक्टर
पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में चौकी प्रभारी दूधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन, आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम एवं प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
