मुंबई। एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों पति गौरव कपूर के साथ अपने खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। कृतिका ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन का एक ड्रीमी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गौरव कपूर के साथ समंदर किनारे सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं। कपल ग्रीस के वन एंड ओनली के आइलैंड पर छुट्टियां मनाने पहुंचा था। वीडियो में समुद्र के खूबसूरत नजारे, सनसेट, शानदार होटल और कपल के क्वालिटी टाइम की झलक देखने को मिल रही है। शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इस वीडियो में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं। कृतिका ने ट्रिप के दौरान बिताए खास पलों के साथ कई खूबसूरत व्यूज भी फैंस के साथ शेयर किए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
कृतिका और गौरव इससे पहले भी अपनी ट्रिप और साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। शादी के बाद कृतिका ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने वेकेशन और उस दौरान बिताए वक्त का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि मार्च का महीना काम, शादी, धूप सेंकने, स्विमिंग, खाने-पीने और आराम करने में बीता। अब वह काम पर लौट आई हैं, लेकिन उन खूबसूरत यादों में अब भी डूबी हुई हैं। बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इसके अगले दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें कपल बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आया। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन भी आयोजित किया था, जिसमें फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे।
