जांच में आरोप साबित, महिला शिक्षिकाओं को परेशान करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड

Follow Us

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक को महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के आरोप प्रमाणित होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो महिला शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रमाणित होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।