CM साय की प्रेस ब्रीफिंग शुरू, VB-G RAM G योजना को लेकर दी जानकारी

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) योजना को लेकर प्रेस ब्रीफिंग शुरू की। इस दौरान उन्होंने योजना के उद्देश्य और ग्रामीण रोजगार से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वीबी-जी राम जी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण रोजगार योजना है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के अकुशल मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।