अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू, तीन पदों पर होगा चयन

Follow Us

रायगढ़। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर (घरघोड़ा) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की संविदा नियुक्ति हेतु 12 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पीजीटी भूगोल, पीजीटी अंग्रेजी और ऑटोमोटिव लैब के कौशल शिक्षक के पद रिक्त रह गए थे। शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो, इसलिए इन पदों पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में अध्यापन करने में दक्ष होना अनिवार्य है। चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता एनईएसटीएस/ईएमआरएस द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की है।