रायपुर। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। डिप्टी सीएम ने बताया कि कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, सरकार लगातार जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत फैसले ले रही है।
पत्रकार-वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम साव ने कैबिनेट के निर्णयों को विस्तार से सामने रखा और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, राज्य के विकास को गति देने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्रालय में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी गई। कैबिनेट के फैसलों को प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
