IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद एवं HAG+ (लेवल-16) वेतनमान (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।

राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।