*उरला चाकूबाजी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा*
दिनांक। थाना उरला क्षेत्र में शाम लगभग 05:00 बजे एसबीटी कंपनी के सामने एक कोरियर कंपनी में कार्यरत महेंद्र सिंह ध्रुव कोरियर वितरण कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और मामूली बात को लेकर उसके साथ विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर महेंद्र सिंह ध्रुव को चोट पहुंचाई तथा घटना के बाद मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 346/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना उरला पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मुखबिर से प्राप्त सूचना तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की एवं लगातार दबिश देकर महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया l गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
गिरफ्तार आरोपी
01. देवेंद्र वर्मा उर्फ अजय, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेटल पार्क, बीरगांव, उरला, रायपुर।
02 जयप्रकाश वैष्णव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, बीरगांव, उरला, रायपुर।
03. हरीश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी जागृति नगर, बीरगांव, उरला, रायपुर।


