थलापति विजय की फिल्म का जलवा जारी, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल

Follow Us

मुंबई। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन विजय की फैन फॉलोइंग का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है।

भारतीय बाजार में भी फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के चौथे दिन करीब 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई हुई, जबकि हिंदी और तेलुगु वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 124 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। चौथे दिन की कमाई के बाद इसका ओवरसीज कलेक्शन करीब 71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एस विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।