छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का भारतीय ए टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज में दिखाएंगे दम

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में हुआ है। वे 22 सितंबर 2026 से ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध होने वाली चार दिवसीय घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। इससे पहले जून 2026 में श्रीलंका ए के विरुद्ध खेली गई चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला में भी आयुष पांडे भारत ए टीम का हिस्सा थे।

 

रणजी ट्रॉफी के गत सीजन में आयुष ने छत्तीसगढ़ के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 13 पारियां खेलते हुए 57.30 की औसत से कुल 573 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने मुंबई के विरुद्ध 183 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भी किया गया था, जिसमें उन्होंने 2 मैचों में 3 पारियां खेलकर 53.92 की औसत से 102 रन बनाए थे।

भारत ए टीम इस प्रकार है:
देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप कप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडेय, यश सिद्धांत, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), एन जगदीशन (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, सोनल हिंगे, नचिकेत भुते और वी वैशाक।

श्रृंखला का कार्यक्रम:
पहला चार दिवसीय मैच – 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026, पुडुचेरी
दूसरा चार दिवसीय मैच – 29 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी