जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी किया तबादला आदेश, 4 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Follow Us

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकलतरा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रभारी रिजर्व सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्य संचालन को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।