भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ​वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास के निधन पर जताया गहरा शोक

Follow Us

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक, दैनिक “अमृत संदेश” के जिला ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ​श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. व्यास का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दशकों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रखरता के साथ पत्रकारिता के मूल्यों का निर्वहन किया। राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। श्री देव ने कहा कि स्व. व्यास ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा और “अमृत संदेश” के संस्थापक संपादक स्व. गोविन्दलाल वोरा की समृद्ध वैचारिक एवं पत्रकारिता की विरासत को पूरी शालीनता के साथ आगे बढ़ाया। उनका जाना छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के एक मार्गदर्शक स्तंभ का ढह जाना है। ​श्री देव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारजनों, मित्रों और पत्रकार साथियों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।