जुलाई 2026 व्रत-त्यौहार लिस्ट: जगन्नाथ रथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, पूरे महीने धार्मिक उत्सवों की भरमार

Follow Us

नई दिल्ली। धार्मिक दृष्टि से जुलाई 2026 का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पूरे महीने व्रत और त्योहारों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। माह की शुरुआत से लेकर अंत तक हर कुछ दिनों में कोई न कोई बड़ा पर्व मनाया जाएगा, जिसमें जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा और गुप्त नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं।

महीने की शुरुआत 3 जुलाई को संकष्टी गणेश चतुर्थी से होगी। इसके बाद 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिसका धार्मिक महत्व अत्यधिक माना जाता है। वहीं 12 जुलाई को मास शिवरात्रि और प्रदोष व्रत जैसे महत्वपूर्ण अवसर आएंगे। मध्य जुलाई में धार्मिक उत्सव और बढ़ जाएंगे। 15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी और 16 जुलाई को पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसी समय मोहर्रम का समापन भी होगा।

इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी, जिसके साथ चातुर्मास की शुरुआत मानी जाती है। 26 जुलाई को जया पार्वती व्रत और प्रदोष व्रत भी पड़ेंगे। महीने का सबसे महत्वपूर्ण पर्व 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा, जो गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। इसके अगले दिन कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी होगी। इस तरह जुलाई 2026 धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध माह रहेगा, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 12 प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।