धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, देर रात लगी लपटों से लाखों का सामान जलकर राख

Follow Us

धमतरी। धमतरी शहर के पुराना मंडी क्षेत्र में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखे टायर, मशीनें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।