छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के नए प्रांताध्यक्ष बने पेखन टोंड्रे, 1 जुलाई से संभालेंगे कार्यभार

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ को नया प्रांताध्यक्ष मिल गया है। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के संगठन के चुनाव में पेखन टोंड्रे को प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पूर्व प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे के सेवानिवृत्त होने के बाद यह निर्वाचन संपन्न हुआ। संघ के निर्वाचन में प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने मतदान किया, जिसके बाद पेखन टोंड्रे को प्रांताध्यक्ष घोषित किया गया। वे 1 जुलाई से अपनी नई कार्यकारिणी के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष बनने पर बलौदाबाजार इकाई की ओर से पेखन टोंड्रे का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्य करेगा तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के हितों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगा।