रायपुर। रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, इनर व्हील क्लब और कॉस्मो दिवास का स्थापना समारोह वीआईपी रोड स्थित एलओडी बैंक्वेट, ओमाया स्क्वायर में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. आलम सिंह रूपड़ा, असिस्टेंट गवर्नर रोटे. नवीन अग्रवाल और रोटे. रविंद्र सीराय सहित महाकोशल डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न रोटरी क्लबों से जुड़े अनेक रोटेरियन्स और अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. मनोज अग्रवाल ने अपने कार्यकाल का समापन संबोधन देते हुए सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं निवर्तमान सचिव रोटे. अमित गोयल ने वर्ष 2025-26 में किए गए सेवा प्रकल्पों, सामाजिक गतिविधियों और आयोजनों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे. सौरभ सोनी ने आगामी वर्ष के लिए अपना विजन साझा करते हुए सेवा, सदस्यता विस्तार और समाजहित में प्रभावी कार्यों का संकल्प दोहराया। नवनिर्वाचित सचिव रोटे. राहुल फरमानिया और कोषाध्यक्ष रोटे. सौरभ अग्रवाल ने प्रस्तावित सेवा प्रकल्पों और क्लब की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
समारोह के अंत में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. आलम सिंह रूपड़ा सहित विशिष्ट अतिथियों ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और रोटरी के आदर्श “सेवा ही सर्वोपरि” के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

