रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। नया छत्तीसगढ़ी गीत “रायपुर चले आना” रिलीज हो गया है। दर्शकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें यह गीत पसंद आए तो वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। इस गीत को जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फ़रिश्ता द्वारा संचालित यूट्यूब चैनल “गाना वाला” पर रिलीज किया गया है। यह चैनल छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उड़िया, भोजपुरी और तेलुगू भाषाओं में संगीत और वीडियो एलबमों के निर्माण और प्रचार के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत हर महीने विभिन्न भाषाओं में नए वीडियो एलबम नियमित रूप से रिलीज किए जाएंगे।
‘गाना वाला’ चैनल का उद्देश्य केवल दर्शकों तक मनोरंजक कंटेंट पहुंचाना ही नहीं, बल्कि नए और उभरते कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना भी है। पप्पू फ़रिश्ता ने कहा कि उनकी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली कलाकारों को ऐसा प्लेटफॉर्म मिले, जहां वे अपनी कला को पहचान दिला सकें।
इस पहल के पीछे फिल्मी विरासत की भी मजबूत प्रेरणा है। पप्पू फ़रिश्ता के चाचा स्वर्गीय जाफर फ़रिश्ता छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म “कहि देबे संदेश” और “घर द्वार” के नायक रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में भी सक्रिय भूमिका निभाई और “सौ दिन सास के”, “बॉम्बे फोर ज़ीरो फाइव माइल्स” तथा “भागो भूत आया” जैसी फिल्मों का निर्माण किया। वहीं, पप्पू फ़रिश्ता के परिवार का संबंध प्रसिद्ध फिल्मकार स्वर्गीय ख्वाजा अहमद अब्बास से भी रहा है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया था।
जनता से रिश्ता मीडिया हाउस की यह पहल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। “रायपुर चले आना” इस नई शुरुआत का हिस्सा है और आने वाले समय में दर्शकों को कई भाषाओं में नए और आकर्षक म्यूजिक वीडियो देखने को मिलेंगे।
