एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट का विशेष चेकिंग अभियान, दी गई कड़ी समझाइश

Follow Us

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत वाहन चोरी के पुराने आरोपियों की तस्दीक एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रात्रि 03ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग एवं सघन जांच की गई।

विशेष अभियान के दौरान वाहन चोरी के विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 30 पुराने आरोपियों को पकड़कर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट कार्यालय लाया गया तथा उनकी तस्दीक की गई। साथ ही उनके द्वारा वर्तमान में उपयोग किए जा रहे दोपहिया वाहनों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन किया गया। पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत सभी व्यक्तियों को कड़ी समझाइश दी गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उनका डेटा संधारित किया गया। सत्यापन एवं जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार रवाना किया गया।

औचक चेकिंग के दौरान विशेष टीम के सदस्यों द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित बांसटाल पानी टंकी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए *आरोपी आकाश बेसरा,को गिरफ्तार कर कब्जे से 160 पौवा अंग्रेजी शराब
जप्त कर कारवाई किया गया।