रायपुर। प्रार्थी मनीराम यादव द्वारा थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनका हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी/07/सीए/5157, जिसे चालक द्वारा जे ए फ्यूल्स के पास खड़ा किया गया था, अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 284/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन एवं मुखबीर सूचना के आधार पर उरला निवासी खिलावन पात्रे को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने ट्रक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की ट्रक वाहन जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. खिलावन पात्रे पिता पुन्नु राम पात्रे उम्र 29 वर्ष निवासी अटल निवास कॉलोनी पठरीडीह थाना उरला रायपुर।
प्रकरण 02 – फैक्ट्री चोरी एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी पिन्टू वर्मा द्वारा थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री में प्रवेश कर प्लांट में रखा पीतल का गन मेटल चोरी कर ले जाया गया। रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 288/26 धारा 331, 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना उरला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबीर सूचना के आधार पर धरसींवा निवासी फिरोज खान को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना एवं चोरी की सामग्री को परमानंद बंजारे को बिक्री करना स्वीकार किया गया।प्रकरण में चोरी की सामग्री खरीदने वाले आरोपी परमानंद बंजारे को धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. फिरोज खान उर्फ फराज खान पिता अमीर खान उम्र 32 वर्ष निवासी सेन्दुरस थाना माल खरौदा जिला सक्ती, हाल पता धरसींवा मस्जिद के पीछे थाना धरसींवा रायपुर।
2. परमानंद बंजारे पिता वासुदेव बंजारे उम्र 50 वर्ष निवासी जयस्तम्भ चौक थाना धरसींवा रायपुर।
उक्त दोनों प्रकरणों में थाना उरला पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सम्पूर्ण मशरूका बरामद की गई है।
