शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी 3 कोच की सुविधा

Follow Us

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 27 जून से 03 जुलाई 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 29 जून से 05 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए भुवनेश्वर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08407 भुवनेश्वर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह गाड़ी दिनांक 26 जून, 2026 को भुवनेश्वर से 23:00 बजे रवाना होकर 23.35 बजे नाराज मर्थापुर, 00.36 बजे डेकेनाल, 1:50 बजे तालचेर रोड 02.05 बजे अंगुल, 04.40 बजे संबलपुर, 5:40 बजे बरगढ़ रोड, 6:43 बजे बलांगीर 7:50 बजे टिटलागढ़, 8:50 बजे कांटाबाजी, 09.52 बजे खरियार रोड, 10:50 बजे महासमुंद रोड, 12:55 बजे रायपुर, 14:00 बजे दुर्ग, 16.00 बजे गोंदिया, 18.20 बजे नागपुर, 21:30 बजे बडनेरा, 22.28 बजे अकोला, 00.35 बजे भुसावल, 04.40 बजे नासिक, 07:00 बजे कल्याण होते हुए दिनांक 28 जून 2026 को 9:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन (एलटीटी) पर पहुंचेगी।