नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और छप्पन पद्मश्री सहित कुल पैंसठ पद्म अलंकरण दिए गए।
इनमें छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती भी शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। दंतेवाड़ा जिले के हीरानार ग्राम की निवासी बुधरी ताती को महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार ने वर्ष दो हजार छब्बीस के लिए पांच पद्म विभूषण सहित एक सौ इकतीस पद्म अलंकरणों की घोषणा की थी।

