रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 22 जून 2026 को रेलवे बोर्ड के महानिदेशक संरक्षा हितेंद्र मल्होत्रा द्वारा सेफ्टी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। हितेंद्र मल्होत्रा ने कोचिंग डिपो दुर्ग में यात्री गाड़ियों की मेंटेनेंस व्यवस्थाओं के सेफ्टी पहलुओं का निरीक्षण किया कोचिंग डिपो दुर्ग में ट्रेनों के शंटिंग की सावधानियां, फायर डिटेक्शन सिस्टम, की सभी प्रमुख लाइन स्टाफ को जानकारी। विभागीय संसाधनों से निर्मित फीबा टेस्ट स्टैंड जो ट्रेन के पार्ट्स की जांच करती है।
फायर डिटेक्शन सिस्टम मॉडल की कार्यविधि, ट्रेन के कोचों की इंटरमीडिएट ओवरहालिंग शॉप शेड्यूल की जांच की। दुर्ग लॉबी में लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के ट्रेन परिचालन के संरक्षा नियमों पर चर्चा की एवं लॉबी की व्यवस्थाओं को देखा एवं क्रू मेंबर्स के प्रशिक्षण पर जोर दिया। डीएम ग्रिड भिलाई में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन ((एआरटी) एवं एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एआरएमवी) एवं हैवी क्रेन के कार्य प्रणाली के डेमो का निरीक्षण किया। किसी भी दुर्घटना के समय एआरटी एवं एआर एमवी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यात्री कोच एंड वैगन के व्हील सेट के उपयोग में आने वाली व्हील स्केट ट्रॉली टोइंग मशीन का शुभारंभ किया।
भिलाई में इंजीनियरिंग स्टोर का निरीक्षण किया एवं स्क्रैप के डिस्पोजल पर जोर दिया तथा यांत्रिक उपयोग में आने वाले सभी सभी पार्ट्स, स्प्रिंग, पुर्जे सामान को संरक्षा गुणवत्ता जांच के पश्चात ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। महानिदेशक संरक्षा हितेंद्र मल्होत्रा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संरक्षा संबंधित कार्यों कि समीक्षा बैठक ली, बैठक में मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानंद बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अनूप कुमार सतपथी, अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल एवं रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
