रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के तहत उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से बिलासपुर पहुंचेगी।
20 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से विशाखापट्टनम जाएगी।
19 जुलाई 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना-मालखेड़ी मार्ग से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी जांचकर ही सफर करने की अपील की है।
