चांपा। कमरीद निवासी शांति लाल यादव पिता बुधराम यादव थाना क्षेत्र सारागांव ने दिनांक 19.6.26 को सुबह 8 से 10 के मध्य में ग्राम पचोरी के कनिहा तालाब में जाकर अपने मोटर साइकल को तालाब में किनारे खड़े कर दिया गया और तालाब के पास सुने जगह पर बैठे और कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्म हत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
आत्महत्या करने के कुछ समय पहले अपने घर में फोन किया अपने पुत्री को की मै आत्महत्या कर रहा हूं जल्दी आ जाओ मुझे देखना है तो और मुझे बचा सकते हो तो बचा लो इसकी सूचना मिलते ही उनके पुत्री रोने लगी और अपने पड़े पापा घासीराम यादव पिता लच्छीराम यादव को दी। जिसकी सूचना मिलते ही उनके भाई घासीराम यादव पचोरी गांव के कोनिहा तालाब में जाकर छानबीन हेतु गया है तो अपने भाई शांतिलाल यादव को मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसका मुख से एवं नाक से जहर सेवन का झाग निकला हुआ था एवं जहर सेवन किए हुए कीटनाशक दवा का डिब्बा मिला जिसका एक डिब्बा को सेवन कर चुका था एवं दूसरे डिब्बे को वही पड़ा हुआ मिला।
जिसकी सूचना थाना सारागांव पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस पहुंचीं और मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया चालू की और जांच प्रक्रिया पूर्ण कर मृतक शरीर को पोस्टमार्टम बम्हनीडीह भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया।
अब पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है कि आत्महत्या किस कारणों से की गई है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है थाना सारागांव पुलिस मृतक के परिजनों में उनके पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर पूछताछ करने के बाद ही पुष्टि होने की बात कही है।
