कलेक्ट्रेट परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग के दो कर्मचारी विवादों में

Follow Us

खैरागढ़। जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय के दो कर्मचारी कथित रूप से शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही शराब का सेवन कर रहे थे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और जांच अभी बाकी है।

मामला सामने आने के बाद लोगों ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्यसंस्कृति को लेकर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर कार्यालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की गतिविधि के आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज कर दी है।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वीडियो की सत्यता और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।