अवैध शराब बेचते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त

Follow Us

रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि तेलीबांधा केनाल रोड स्थित बरगद के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम का गठन कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सागर बंजारे (24 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, भीखारी बाड़ा के पास, थाना तेलीबांधा को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पाव देसी शेरा मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.300 लीटर तथा कुल अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 258/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।