दिशा पाटनी के जन्मदिन पर सितारों ने लुटाया प्यार, अक्षय कुमार ने कही खास बात

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर दोस्तों और सह-कलाकारों ने पोस्ट साझा कर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार और शुभकामनाएं जाहिर कीं। अक्षय कुमार, जो जल्द ही दिशा पाटनी के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं, ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में दिशा के साथ डांस करते हुए एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “तुम जहां भी जाओगी, वहां ग्रेस, एनर्जी और ग्लैमर लेकर जाओगी। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दिशा पाटनी।”

दिशा को बधाई देने वालों में कृष्णा श्रॉफ भी शामिल रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कृष्णा और दिशा के बीच अच्छी दोस्ती है और दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी दिशा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने दिशा की केक काटते हुए तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दोनों कलाकार साथ में काम भी कर चुकी हैं और अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं, मौनी रॉय ने भी अपनी करीबी दोस्त दिशा पाटनी के लिए एक खास पोस्ट साझा किया। मौनी ने दिशा की एक पुरानी वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए प्यार भरा संदेश लिखा। दोनों अभिनेत्रियां अक्सर साथ में वेकेशन और खास मौकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मिले इन शुभकामना संदेशों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इंडस्ट्री में अपने दोस्तों और सह-कलाकारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।