सिर काटने की कोशिश के बाद सुलग उठा ब्रिटेन-आयरलैंड, भड़के एंटी-इमिग्रेंट दंगे, समर्थन में उतरे एलन मस्क

Follow Us

लंदन/डबलिन। ब्रिटेन और आयरलैंड इस वक्त भीषण हिंसा और दंगों की आग में जल रहे हैं। बेलफास्ट में सूडान के एक अप्रवासी शरणार्थी द्वारा एक आयरिश व्यक्ति का बीच सड़क पर चाकू से गला काटने की कोशिश के बाद यह बवाल भड़का है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन उग्र अप्रवासी विरोधी (एंटी-इमिग्रेंट) दंगों में बदल गया।

लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर, स्कॉटलैंड के ग्लासगो और बेलफास्ट सहित एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर नकाबपोश भीड़ ने जमकर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने ‘विदेशियों को बाहर निकालो’ के नारों के साथ कई घरों, दुकानों, बसों और कारों को आग के हवाले कर दिया। रिफॉर्म यूके पार्टी ने इस घटना को खराब इमिग्रेशन नीति का नतीजा बताते हुए सख्त वीजा प्रतिबंधों की मांग दोहराई है।

इस बीच, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इन प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए कहा कि जोरदार प्रदर्शन से ही बदलाव आएगा। वहीं एंटी-इमिग्रेशन एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिनसन की अपील के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे पूरे ब्रिटेन और आयरलैंड में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।