रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने दो आईएफएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर 5 अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किया है। आपको बता दें की इनकी नई पोस्टिंग नहीं की गई है। स्थानांतरित अफसरों में जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक लघु वनोपज संघ, चंद्र कुमार अग्रवाल उप वन संरक्षक मनेंद्रगढ़ पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, अब IFS अफसरों का होगा प्रमोशन
