रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,200/-रूपये, ताशपत्ती, 04 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार जुमला कीमती लगभग 14,74,200/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
