लखीमपुर, असम। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने तीन दिवसीय असम प्रवास के दूसरे दिन लखीमपुर क्षेत्र के भीमपारा में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। जहां साव ने कहा कि असम की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना मत देकर विकास को चुना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर मुहर लगाया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के कुशल नेतृत्व में असम का विकास भारत की प्रगति में बड़ा स्थान रखता है, वहीं जनता का विश्वास मोदी और हिमंता के साथ है। डिप्टी सीएम साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं जनता का मन पढ़ना जानता हूं, असम कह रहा है “एक बार फिर भाजपा सरकार। वहीं डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कुशल नेतृत्व में असम ने विकास के नए शिखर को छुआ है। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने ठाना है कि वे भाजपा को लाएंगे और विकास के इस सफर को जारी रखेंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम साव ने भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने और असम को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समृद्ध और विकसित असम के लिए फिर एक बार भाजपा सरकार बनाना आवश्यक है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
उप मुख्यमंत्री साव शनिवार शनिवार को बूथ विजय अभियान के तहत असम के लखीमपुर जिला समिति द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में लखीमपुर, रंगनाडी और नाओबाइचा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने विधानसभावार संगठनात्मक बैठक लेकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की।

साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। मैं असम के आप लाखों कार्यकर्ताओं की तरह एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। इसके बाद साव विधायक मानव डेका के साथ भीमपारा, लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर संगठन की स्थिति का जायजा लिया। वहीं उप मुख्यमंत्री साव ने आज 8 फरवरी को बूथ विजय अभियान के तहत 4 विधानसभा की बैठक ली। जहां ढाकुआखाना भाजपा कार्यालय में एवं धेमाजी स्थित भाजपा कार्यालय में धेमाजी, सिसीबोरगांव, जोनाई विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। वहीं कल 9 फरवरी को 2 विधानसभाओं के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

साहू समाज के भाई-बहनों से की आत्मीय मुलाकात
असम दौरे के पहले दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव का डिब्रूगढ़ स्थित डॉ. भूपेन हजारिका हवाई अड्डे पर साहू समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के भाई-बहनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और अपने अनुभव साझा किए। सामाजिक प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अनेक परिवार रोजगार की तलाश में वर्षों पहले असम के चाय बागानों तक पहुंचे थे। आज वे डिब्रूगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में पूरे परिवार के साथ सम्मानजनक जीवनयापन कर रहे हैं।

असम को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया है, लेकिन छत्तीसगढ़ की मातृभूमि से उनका भावनात्मक जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। गौरतलब है कि, असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उप मुख्यमंत्री साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में उन्होंने पार्टी के आदेश पर मोर्चा संभाल लिया है। इस दौरान वे बूथ विजय अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं से समन्वय को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं।

