रायपुर। एमपी बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित ‘बजट प्रस्तुतिकरण 2026’ प्रेस वार्ता में खट्टर के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। खट्टर के कुशल मार्गदर्शन में देश ऊर्जा और शहरी विकास के नए सोपानों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ की यह धरती और यहाँ की जनता आपके विजन और बजट के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर में आने वाली नई तेजी को लेकर प्रफुल्लित है। बता दें कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट और सरकार के 11 साल के विकास की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के लिए अगले 25 वर्षों के फाइनेंशियल विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है। जहां पहला, देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना,दूसरा, इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यापक रूप से बढ़ावा देना,और तीसरा, गरीब परिवारों एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना। छत्तीसगढ़ में कृषि के लिए अमृत सरोवर के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही बड़े औद्योगिक उपकरणों एवं मशीनरी के निर्माण को भी देश के भीतर ही विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत स्थानीय निर्माण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का हो रहा विकास, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा देश : बृजमोहन अग्रवाल
