दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अरुण वोरा संग हुई आत्मीय चर्चा

Follow Us

दुर्ग। आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मनाभपुर, दुर्ग स्थित वोरा निवास पारिवारिक माहौल में पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजनीतिक पुरोधा श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी का स्मरण किया तथा उनके पुत्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ मोतीलाल वोरा जी के साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने अरुण वोरा की माता एवं मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा से भी भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भेंट के दौरान बघेल एवं वोरा के मध्य समसामयिक राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कुछ समय एकांत में भी विचार-विमर्श किया, जो कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया तथा उनसे विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसरोकार के विषयों पर चर्चा की।