BREAKING : महिला टी-20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

Follow Us

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 16 अक्टूबर को खेले गए 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना के युग की विजयी शुरुआत हुई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।