छत्तीसगढ़ आगमन पर अनिमेष कुजूर का हुआ जोरदार स्वागत

Follow Us

भाटापारा। 20वे एशियाई खेलों जापान में छत्तीसगढ़ ( जशपुर ) के अनिमेष कुजूर ने अपने उच्चतम खेल का प्रदर्शन करते हुए मिक्सड रिले इवेंट में कांस्य पदक भारत को दिलाया ,विदित है कि अनिमेष कुजूर भारत को कई अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक दिला चुके है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनिमेष को मन की बात जैसे कार्यक्रमो से उनकी प्रशंसा की है ,उनके छत्तीसगढ़ आगमन पर मा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवम छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में उन्हें एवम उनके परिजनों को सम्मानित किया बधाईया दी ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ,संचालक खेल एवम युवा कल्याण विभाग आकांशा शिक्षा खलखो ,उप संचालक रश्मि ठाकुर , सँयुक्त संचालक प्रभाकर पांडे , जी एस बामरा , परविंदर सिंह ग्रेवाल , आदित्य सिंह ठाकुर , रितिका सिंह , अमृत कुजूर , रीना कुजूर , अनिमा कुजूर , अनिकेत , समीर कुजूर ,प्रवेश जोशी, निंग राज रेड्डी , रवि धनगर , विनोद नायर , सुनील नायर , सुदर्शन सिंह ,दिनेश तांडी , आशीष जायसवाल अनिरुद्ध सुना , गौतम मिरी , दीपक पटेल ,रवि राजा , तुलसी साहू सहित एथलेटिक्स खेल से जुड़े प्रशिक्षकों एवम पदाधिकारियो ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।